लखनऊ। उप्र विधानसभा मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नकाल के दौरान सपा की सदस्य डॉ रागिनी सोनकर ने महिलाओं व बच्चों के प्रति बढ़ रहे अपराध को लेकर सवाल उठाया।
इस पर नेता सदन एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवाब देते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले की सरकारें उतनी संवेदनशील नहीं थीं। अब पोर्टल को एक्टिव किया गया। महिला से जुड़े मामलों में पेंडिंग मामले को सुलझाने में यूपी देश में दूसरे स्थान पर है। यह सरकार महिला सुरक्षा के प्रति गंभीर है। एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन इसका प्रमाण है। जब गठन किया तो सपा ने ही सबसे ज्यादा विरोध किया। महिलाओं के खिलाफ अपराध में सपा कहीं न कहीं शामिल रहते हैं। सपा के लोग खुद महिलाओं के लिए खतरा हैं।
सीएम ने कहा कि 2016 की तुलना दहेज की घटना 23-24 में 17.5 फीसद कमी आई है। बलात्कार में 25.30 फीसद की कमी है। लेकिन 17 से 2024 में देखे तो महिला एवं बाल उत्पीड़न 24402 अभुयुक्त को सजा दिलाई गई।2022 2024 के मध्य 16718 को सजा दी गयी।
मुख्यमंत्री ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के सवाल पर सीएम योगी ने कहा कि पहले तो नेता प्रतिपक्ष के पद पर चयन के लिए बधाई। चुटकी लेते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने चाचा को गच्चा दे ही दिया। सीएम की इस बात पर पूरा सदन हंस पड़ा। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना 12:30 बजे योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश करेंगे। इससे पहले सीएम योगी की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई है।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




