प्रयागराज। गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ी राहत दी। अदालत ने गाजीपुर MP/MLA कोर्ट का फैसला पलटते हुए अफजाल अंसारी को 4 साल की सजा को रद्द कर दिया है। बता दें कि MP/MLA कोर्ट से सजा मिलने के बाद अफजाल अंसारी की सांसदी चली गई थी। अफजाल ने सुप्रीम कोर्ट में निचली अदालत के फैसले को चैलेंज किया था।
सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर रोक लगाते हुए अंसारी को पहले हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। अब हाईकोर्ट ने निचली अदालत के फैसले को पलट दिया है। बीते गुरुवार को हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा था।
अफजाल ने कोर्ट से सजा को रद्द करने की मांग की थी, जबकि कृष्णानंद के बेटे पीयूष राय और सरकार ने सजा बढ़ाने की अपील की थी। हाईकोर्ट के जस्टिस संजय कुमार सिंह की सिंगल बेंच ने यह फैसला सुनाया है।
Read More: यूपी के मऊ में दर्दनाक हादसा, दूसरी लेन में घुसी स्कॉर्पियो, ट्रेलर से टकराई, 5 की मौत




