img

नई दिल्ली। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने फिक्स डिपॉजिट (FD) ब्याज दर घटा दी है। बैंक ने ब्याज दरों पर 0.20% तक की कटौती की है। SBI में अब एक साल की FD कराने पर 6.50% ब्याज मिलेगा। नई ब्याज दरें 16 मई 2025 से लागू हो गई हैं। बैंक ने पिछले महीने 15 अप्रैल को भी ब्याज दरों में कटौती की थी।

एसबीआई ने अपनी विशेष एफडी योजना अमृत वृष्टि पर भी ब्याज दर में 20 बीपीएस की कटौती की है। बैंक की वेबसाइट के अनुसार, "अमृत वृष्टि योजना की विशिष्ट अवधि 444 दिन है, जिसे आम जनता के लिए 7.05% से संशोधित कर 6.85% कर दिया गया है।" बैंक वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4% से 7.50% (एसबीआई वी केयर सहित) के बीच ब्याज दर प्रदान करता है।

वरिष्ठ नागरिकों को एसबीआई की विशेष एफडी योजना पर 7.35% प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश की जाती है। संशोधन के बाद, सुपर सीनियर सिटीजन (80 वर्ष और उससे अधिक आयु के) को 7.45% प्रति वर्ष की ब्याज दर की पेशकश की जाती है।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े