img

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रिटायर IAS अधिकारी देवेन्द्र नाथ दुबे की पत्नी मोहिनी दुबे की शनिवार सुबह लूट के बाद हत्या कर दी गई। उनका शव किचन में फंदे पर लटका हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक हत्या लूटपाट के बाद की गई है।

देवेंद्र नाथ दुबे गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में रहते हैं। वारदात के वक्त वह घर में नहीं थे। वह गोल्फ खेलने के लिए गए थे। लौटे तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ था। अंदर आए तो अलमारी का सामान बिखरा हुआ था।

उन्होंने पत्नी मोहिनी को आवाज दी तो कोई जवाब नहीं मिला। जब रसोई में पहुंचे तो वहां मोहनी का शव मिला। इसके बाद शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे। कुछ ही देर में पुलिस भी डॉग स्कवॉयड और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंची।

देवेन्द्र नाथ दुबे मूल रुप से कन्नौज के रहने वाले हैं। पीसीएस से प्रमोट होकर वह आईएएस बने थे। वह रायबरेली जैसे बड़े शहर में डीएम रह चुके हैं। इसके अलावा प्रयागराज के कमिश्नर का पद पर भी रह चुके  हैं। 

 

घर के बाहर लगे CCTV का DVR उखाड़ ले गए
रिटायर्ड IAS के घर के बाहर 2 CCTV लगे थे। JCP क्राइम आकाश कुलहरी ने बताया कि उन CCTV का DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) नहीं मिला है। बदमाश हत्या करने के के बाद DVR भी ले गए। DVR में CCTV की रिकॉर्डिंग स्टोर होती है। पुलिस आसपास के CCTV भी चेक कर रही है। कुछ रिश्तेदार घर पहुंच गए हैं। उनसे भी जानकारी जुटाई जा रही है।

 

CCTV में दो संदिग्ध नजर आए,
पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी चेक किए। इसमें दो संदिग्ध नजर आए हैं। शक है कि इन्होंने ही वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उनका पता कर रही है। कमिश्नर SB शिरोडकर भी मौके पर पहुंच गए हैं। देवेंद्र दुबे के घर पर एक किराएदार भी रहता था। 3 दिन पहले ही उसने घर खाली कराया था। पुलिस उससे भी बात कर रही है।


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे