img

अयोध्या। 500 वर्षों के इंतजार के बाद आज खत्म हो गया।  प्रभु श्रीराम अपने भव्य और दिव्य मंदिर में विराजन हो गए। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान में पीएम नरेंद्र मोदी, संघ प्रमुख भागवत, और सीएम योगी आदित्यनाथ यजमान बने। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चांदी का छत्र लेकर राम मंदिर के गर्भगृह में पहुंचे। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान भी शुरू हुआ।

 

मंदिर परिसर में पहले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजनीति से लेकर सामाजिक, औद्याेगिक, खेल जगत समेत फिल्मी दुनिया की नामचीन हस्तियां यहां पहुंची हैं।

भावुक हुईं साध्वी ऋतंभरा और उमा भारती

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान जब साध्वी ऋतंभरा और मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती की मुलाकात हुई तो दोनों एक-दूसरे के गले लग गईं. इस दौरान दोनों गले मिलते-मिलते एकदम भावुक हो गईं। 

(नोट- यह खबर अपडेट की जाएगी।)


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत