— सोनू निगम और शंकर महादेवन की भजन प्रस्तुति पर लोग झूमे
अयोध्या। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राम मंदिर परिसर में पहुंच गए हैं। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी ने उनका स्वागत किया। अब प्राण प्रतिष्ठा को कुछ क्षण बचे हैं। कुछ ही देर में प्रभु श्रीराम के अलौकिक विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 12.20 प्राण प्रतिष्ठा की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
मंदिर परिसर में पहले से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राजनीति से लेकर सामाजिक, औद्याेगिक, खेल जगत समेत फिल्मी दुनिया की नामचीन हस्तियां यहां पहुंची हैं। सोनू निगम और शंकर महादेवन की भजन प्रस्तुति पर लोग झूम रहे हैं।
84 सेकंड का शुभ मुहूर्त
शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा। यानि प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है। पूजा-विधि के जजमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों श्रीरामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होगी। यह अनुष्ठान काशी के प्रख्यात वैदिक आचार्य गणेश्वर द्रविड़ और आचार्य लक्ष्मीकांत दीक्षित के निर्देशन में 121 वैदिक आचार्य संपन्न कराएंगे। इस दौरान 150 से अधिक परंपराओं के संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति होगी।
Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत




