img

बिजनेस डेस्क।  Post Office Savings Schemes: आज के समय में बचत का महत्व हर कोई समझ चुका है। लोग अपनी जरूरत के हिसाब से अलग-अलग जगहों पर निवेश करते हैं, लेकिन सवाल हमेशा बना रहता है कि कौन सा निवेश सुरक्षित है और अच्छा रिटर्न देता है।  आज आपको पोस्ट ऑफिस (Post Office) की कुछ ऐसी ही सेविंग्स स्कीम्स ( Savings Schemes) के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि अच्छा रिर्टन तो देती हैं साथ इसमें आपका पैसा भी पूरी तरह से सुरक्षित रहेगा।

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (एससीएसएस): अगर आप रिटायरमेंट के बाद वित्तीय सुरक्षा की तलाश में हैं, तो सीनियर सिटीजन सेविंग्स स्कीम एक बेहतरीन विकल्प है। यह योजना खास तौर पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई है, जहां उन्हें नियमित आय और पूंजी सुरक्षा मिलती है। यह योजना वर्तमान में 7.4% तक ब्याज देती है। इसमें आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट भी मिलती है। इसकी समय-सीमा और निवेश सीमा को भी सरल बनाया गया है, जिससे यह अधिक सुलभ हो गया है।

2. राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र (एनएससी): अगर आप सुरक्षित और टैक्स बचाने वाले निवेश की तलाश में हैं, तो नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट भी एक बढ़िया विकल्प है। यह सरकार द्वारा समर्थित योजना है, यानी इसमें आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है। यह योजना पांच साल के लिए है और वर्तमान में 7.7% तक ब्याज दे रही है (समय-समय पर बदलाव के अधीन)। निवेश की गई राशि धारा 80सी के तहत कर कटौती के लिए पात्र है। मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि पूरी तरह गारंटीड है।

3. सुकन्या समृद्धि योजना (एसएसवाई): अगर आप अपनी बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निवेश करना चाहते हैं, तो सुकन्या समृद्धि योजना सबसे अच्छी योजना है। यह योजना खास तौर पर लड़कियों के लिए बनाई गई है, जो उनकी शिक्षा और शादी के खर्चों को पूरा करने में मदद करती है। इस योजना पर फिलहाल 8.2% की उच्च ब्याज दर मिल रही है। इसमें सेक्शन 80C के तहत टैक्स छूट भी मिलती है। यह एक लॉन्ग टर्म सेविंग ऑप्शन है, जिसके जरिए बेटी की उच्च शिक्षा और शादी जैसे बड़े खर्चों को आसानी से पूरा किया जा सकता है।

4. डाकघर सावधि जमा योजना: आप पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट स्कीम में 1 से 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते हैं। इसमें आपको बैंक एफडी के मुकाबले ज्यादा रिटर्न मिल रहा है। एक साल की टाइम डिपॉजिट स्कीम पर ब्याज दर 6.9% और 5 साल की पर 7.5% दी जा रही है।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े