img

—कौशल किशोर बोले-घटना के वक्त बेटा नहीं था दिल्ली में था

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी के दुबग्गा इलाके में  केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के घर में 28 वर्षीय विनय श्रीवास्तव की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वही हत्या की सूचना पर डीसीपी पश्चिम राहुल राज, एसीपी काकोरी अनूप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए। वही पुलिस ने मौके से केंद्रीय राज्य मंत्री के बेटे की पिस्टल बरामद कर ली है। और चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है।

मृतक विनय श्रीवास्तव (फाइल फोटो )

युवक के सिर में गोली मारी गई है। घटना स्थल पर एक पिस्टल भी मिली है। पिस्टल सांसद के बेटे विकास किशोर की बताई जा रही है। परिजनों ने छह लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है, इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। वहीं मंत्री कौशल किशोर ने कहा है कि घटना के वक्त उनका बेटा यहां मौजूद ही नहीं था वह दिल्ली में था।

केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर 

मामला ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के बेगरिया का है। शुक्रवार की सुबह तड़के चार बजे केंद्रीय मंत्री के बेटे के घर में भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव की गोली लगने से मौत हो गई। विनय श्रीवास्तव के परिजनों ने लिखित तहरीर दी है। जिसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विनय की मौत केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के पुत्र विकास किशोर की पिस्टल से हुई है। ठाकुरगंज दुबग्गा पुलिस मौके पर पहुंची है। विनय श्रीवास्तव केंद्रीय मंत्री के बेटे का करीबी था। बताया जा रहा है कि जिस समय गोली चली है उस समय घर में कई और लोग भी मौजूद थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि गोली लगने से एक शख्स की मौत हुई है। उसके सिर में गोली लगी है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर मौजूद है। जांच की जा रही है। गोली किन परिस्थितियों में चली इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं मंत्री कौशल किशोर ने मामले को लेकर कहा कि उन्हें जब मामले की जानकारी हुई तो कमिश्नर समेत पुलिस के अन्य अधिकारियों को सूचना दी। साथ ही मृतक के परिजनों के आरोपों को लेकर कहा कि यह जांच का विषय है। जो भी सच है वह बाहर आएगा।


Read More: लखनऊ के गोमती नगर में निर्माणाधीन इमारत गिरी, मजदूर दबे, एक की मौत