टेक डेस्क। अगर आप अपना आधार कार्ड (aadhaar update news) अभी तक अपडेट नहीं कर पाएं है तो यह खबर आपके काम की है। जी हाँ, सरकार ने आधार कार्ड अपडेट करने की तारीख 14 मार्च 2024 निर्धारित की थी, जिसे अब बढ़ाकर 14 जून 2024 कर दिया है। इससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। जिस भी व्यक्ति का आधार कार्ड 10 साल से पुराना हो गया है तो वह तुरंत UIDAI की वेबसाइट पर जाकर मुफ्त में आधार को अपडेट कर सकते हैं।
इसकी जानकारी UIDAI ने एक्स और फेसबुक पर एक पोस्ट में दी और कहा है कि फ्री में आधार अपडेट की तारीख बढ़ाकर 14 जून 2024 तक कर दी गई है, हालांकि बेहतर यही होगा कि आप अपने आधार को समय रहते अपडेट कर लें। आइए जानें इसका तरीका
आधार अपडेट के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है। पहचान पत्र के तौर पर आप वोटर कार्ड दे सकते हैं।
आसानी से घर बैठे करें अपडेट
पहले आप UIDAI की वेबसाइट पर जाएं।
अपडेट आधार के विकल्प पर क्लिक करें।
अब आधार नंबर डालकर ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
डॉक्यूमेंट अपडेट पर क्लिक करें और वेरिफाई करें।
नीचे ड्रॉप लिस्ट से पहचान पत्र और एड्रेस प्रूफ की स्कैन की हुई कॉपी को अपलोड करें।
सबमिट पर क्लिक करें।
आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिलेगा और फॉर्म सबमिट हो जाएगा।
रिक्वेस्ट नंबर से आप अपडेट का स्टेटस भी चेक कर सकेंगे।
कुछ दिनों बाद आपका आधार अपडेट हो जाएगा।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




