img

नई दिल्ली। स्मार्टफोन के शौकीनों के लिए अच्छी खबर। मोटोरोला कंपनी अपना नया स्मार्टफोन 'मोटोरोला एज 50' (motorola edge 50) लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का दावा है कि मोटोरोला एज-50 MIL-810H सर्टिफिकेशन के साथ दुनिया का सबसे पतला स्मार्टफोन है। यह फोन एक अगस्त को लॉन्च होगा।

स्मार्टफोन में 'मोटो AI' से लैस 50 मेगापिक्सल का सोनी- LYTIA 700C कैमरा, 6.67 इंच का pOLED कर्व्ड डिस्प्ले और 68W चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh बैटरी मिलेगी। कंपनी ने कंफॉर्म किया है कि स्मार्टफोन में 256GB स्टोरेज और तीन कलर ऑप्शन मिलेगा।

कंपनी ने अपनी वेबसाइट और सोशल मीडिया हैंडल पर लॉन्चिंग के साथ इसके प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी शेयर की है। हालांकि इसकी प्राइस शेयर नहीं की है। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक स्मार्टफोन की शुरुआती कीमत 29,999 रुपए हो सकती है।

 


Read More: AC, TV और स्मार्टफोन के बढ़ने वाले हैं दाम, जेब पर पड़ने वाली है महंगाई की मार