img

नयी दिल्ली। मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑल्टो के10 और एस-प्रेसो के चुनिंदा संस्करणों की कीमत में तत्काल प्रभाव से कटौती की है।

मोटर वाहन विनिर्माता ने शेयर बाजार को दी सूचना में बताया कि एस-प्रेसो एलएक्सआई पेट्रोल की कीमत 2,000 रुपये और ऑल्टो के10 वीएक्सआई पेट्रोल की कीमत 6,500 रुपये घटाई गई है।

ऑल्टो के10 की कीमत 3.99 लाख रुपये से 5.96 लाख रुपये के बीच है, जबकि एस-प्रेसो की कीमत 4.26 लाख रुपये से 6.11 लाख रुपये (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है। कंपनी की छोटी कारों (जिसमें ऑल्टो तथा एस-प्रेसो शामिल है) की बिक्री अगस्त में घटकर 10,648 इकाई रह गई, जबकि एक साल पहले इसी महीने यह 12,209 इकाई थी।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े