img

लखनऊ। शहर के जानकीपुरम इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। यहां लूटपाट का विरोध करने पर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। वह घर में अकेली रहती थी। पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखकर पुलिस और परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस घर के भीतर गई, तो महिला का शव पीछे वाले कमरे में पड़ा था। गले में चोट के निशान थे।

अलमारी का ताला टूटा था। अटैच बेड पर रखा था। पूरे कमरे में सामान बिखरा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस और फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है।

घटना मंगलवार रात जानकीपुरम थाना क्षेत्र के यशोदपुरम सेक्टर आई में हुई। मृतका की पहचान 74 वर्षीय नीलमा श्रीवास्तव के रूप में हुई। वह घर में अकेली रहती थीं। नीलमा का शव घर के पीछे के कमरे में पड़ा था। घर में सामान बिखरा हुआ था। पुलिस को सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध युवक की फुटेज मिली है। पुलिस उसकी जांच कर रही है। मृतका के घर के सामने बुलंदशहर सिटी मजिस्ट्रेट संजय सिंह का घर है।


Read More: लखनऊ एयरपोर्ट पर कोका कोला के फाइनेंस एग्जीक्यूटिव की मौत, फ्लाइट पकड़ने की जल्दबाजी में गिरे फिर नहीं उठे