img

बिजनेस डेस्क। अगर आप भी यही चाहते हैं कि नौकरी से रिटायर होने के बाद भी हर महीने आपके घर में पेंशन आती रहे, तो यह खबर आपके बड़े काम की है। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के पास एक ऐसी शानदार स्कीम है जो कपल्स (Couples) के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

कौन सी है ये स्कीम?

हम बात कर रहे हैं LIC न्यू जीवन शांति (New Jeevan Shanti) प्लान की। यह एक 'एन्युटी प्लान' (Annuity Plan) है। इस स्कीम में आप एक बार पैसा जमा करते हैं और बदले में  LIC  आपको जिंदगी भर पेंशन देती है।

हर महीने होगी कमाई

इस प्लान की खासियत यह है कि आप इसे अकेले (Single) भी ले सकते हैं और अपनी पत्नी/पति के साथ (Joint) भी। अगर आप 'ज्वाइंट लाइफ' का विकल्प चुनते हैं, तो यह और भी फायदेमंद हो जाता है।

अगर आप और आपके पार्टनर मिलकर इसमें एक मुश्त रकम निवेश करते हैं, तो आपको सालाना एक अच्छी ब्याज दर मिलती है। अगर आप निवेश करने के कुछ साल बाद (1 से 12 साल रुककर) पेंशन लेना शुरू करते हैं, तो पेंशन की रकम और बढ़ जाती है। अगर सही उम्र और सही समय पर इसमें निवेश किया जाए, तो पति-पत्नी आसानी से 10,000 रुपये हर महीने की पेंशन हासिल कर सकते हैं।

पेंशन के साथ सुरक्षा भी

-इस स्कीम की सबसे बड़ी खूबसूरती यह है कि इसमें सुरक्षा की गारंटी है।

-जब तक आप दोनों जीवित हैं, पेंशन मिलती रहेगी।

-किसी एक की मृत्यु हो जाती है, तो दूसरे साथी को पेंशन मिलती रहेगी।

-अगर पति पत्नी दोनों की मृत्यु हो जाती है तो जमा पैसा नॉमिनी को वापस मिल जाएगा।


Read More: रुपया अबतक के सबसे रिकॉर्ड लो स्तर तक लुढ़का, 1 डॉलर की कीमत 95.20 रुपए हुई