img

धर्म डेस्क। Kajari Teej 2025:  आज कजरी तीज (Kajari Teej 2025) का त्योहार है, यह व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु  और सुख-समृद्धि के लिए करती हैं. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना करने से दांपत्य जीवन में सौभाग्य बना रहता है।  यह त्योहार रक्षाबंधन के तीन दिन आता है।

शुभ मुहूर्त: कजरी तीज भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है।  इस साल भाद्रपद कृष्ण तृतीया तिथि 11 अगस्त को सुबह 10:33 बजे से लेकर 12 अगस्त को सुबह 8:40 बजे तक रहेगी. उदियातिथि के अनुसार, इस वर्ष कजरी तीज 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा के लिए सुबह का मुहूर्त 9 बजकर 31 मिनट से लेकर 11 बजकर 9 मिनट तक रहेगा, जबकि दोपहर में 12 बजकर 47 मिनट से 2 बजकर 25 मिनट तक भी पूजा की जा सकती है.

पूजन सामग्री: कजरी तीज की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्रियों की आवश्यकता होती है. इनमें गाय का कच्चा दूध, दीपक, अगरबत्ती, अक्षत, फल, फूल, नीम की डाली, सत्तू, गुड़, घी, मेंहदी, सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, चुनरी और सोलह श्रृंगार की अन्य वस्तुएं शामिल हैं. पूजा के लिए मिट्टी से बने शिव-पार्वती और गणेश की मूर्ति या चित्र का भी प्रबंध कर लें.

पूजा की विधि: 

1.इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद स्वच्छ वस्त्र धारण करें।

2. मिट्टी से भगवान शिव, माता पार्वती और गणेश जी की मूर्ति को पूजा की चौकी पर स्थापित करें।

3. इसके बाद माता पार्वती को सुहाग की सभी वस्तुएं अर्पित करें, जिनमें चुनरी, मेंहदी, सिंदूर और चूड़ियां प्रमुख हैं। भगवान शिव को बेलपत्र और गाय का दूध चढ़ाएं।

4. इसके बाद गणेश जी की पूजा करें और उन्हें दूर्वा अर्पित करें. धूप-दीप जलाकर कजरी तीज की कथा सुनें या पढ़ें और अंत में आरती करें.

5. दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को चंद्रमा को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाता है।

इन चीजों का दान करेंं

सनातन धर्म में किसी भी पर्व के दिन दान करने का विशेष महत्व है, तो ऐसे में कजरी तीज के दिन पूजा-अर्चना करने के बाद मंदिर या गरीब लोगों में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से साधक को जीवन में किसी भी चीज का सामना नहीं करना पड़ता है और धन लाभ के योग बनते हैं।


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त