img

बिजनेस डेस्क। हम सब चाहते हैं कि हमारे पैसे न सिर्फ सुरक्षित रहें, बल्कि हमें बुढ़ापे तक एक नियमित कमाई भी मिलती रहे। ऐसे में भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। जीवन उत्सव पॉलिसी (LIC Jeevan Utsav - Plan 871) में निवेश करके आप नियमित कमाई भी कर सकते हैं।

इस पॉलिसी की सबसे बड़ी खासियत है इसका "लाइफ टाइम कवरेज"। आम तौर पर बीमा पॉलिसी 60-70 साल की उम्र तक चलती हैं, लेकिन 'जीवन उत्सव' आपको 100 साल तक का कवर देती है।मज़े की बात यह है कि प्रीमियम भरने की अवधि खत्म होने के कुछ साल बाद से ही आपको हर साल सम एश्योर्ड  का 10% पैसा वापस मिलने लगता है, और यह सिलसिला ताउम्र चलता है।

65 साल तक का कोई भी व्यक्ति इसमें निवेश कर सकता है। 3 महीने के बच्चे के नाम पर भी यह पॉलिसी ली जा सकती है। इस पॉलिसि में आपको पूरी जिंदगी पैसा नहीं भरना है। आप अपनी सुविधानुसार 5 साल से लेकर 16 साल तक का 'प्रीमियम पेइंग टर्म' चुन सकते हैं। जितने कम साल का टर्म चुनेंगे, रिटर्न उतनी जल्दी मिलना शुरू होगा।

गर पॉलिसीधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है, तो परिवार (नॉमिनी) को 'सम एश्योर्ड' + जमा हुआ बोनस मिलता है। इसके अलावा, अगर बीच में पैसों की सख्त ज़रूरत पड़ जाए, तो आप इस पॉलिसी पर लोन (Loan) भी ले सकते हैं।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े