img

बहराइच। उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में बवाल शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। हजारों की भीड़ ने अस्पताल में आग लगा दी। कई शोरूम-दुकानों को फूंक दिया। भीड़ को देखकर पुलिस पीछे हट गई। इससे पहले, आक्रोशित लोगों ने 5 किमी. लंबी शव यात्रा निकाली। आसपास के जिलों से और फोर्स बुलाई गई है।

रविवार को हरदी इलाके में दुर्गा प्रतिमा विर्सजन के दौरान डीजे बजाने को लेकर दूसरे समुदाय से विवाद हो गया था। इस दौरान हिंसा भड़क गई। पथराव-आगजनी के साथ 20 राउंड से ज्यादा फायरिंग हुई। इसमें 22 साल के राम गोपाल मिश्रा की मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम के बाद सुबह शव घर पहुंचा तो 5-6 हजार की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने शव को लेकर करीब 5 किमी तक यात्रा निकाली। पुलिस ने समझाया तो परिवार शव को घर ले गया, लेकिन भीड़ वहां से नहीं हटी। भीड़ ने आगजनी शुरू कर दी। पुलिस भी भीड़ को देखकर किनारे हो गई।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई