मुरादाबाद। बिजली विभाग अब ऐसे कर्मचारियों पर शिकंजा कसने जा रहा है जो ग्राहकों से रिश्वत मांगते हैं। ऐसे कर्मचारियों को पकड़ने के लिए मोबाइल नंबर जारी किया गया है। ग्राहक इस नंबर पर कॉल या व्हाट्सएप मैसेज कर घूस मांगने वाले कर्मचारी की शिकायत कर सकेत है। सूचना मिलने पर दोषी कर्मचारी पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। साथ शिकायत कर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा।
सुपरीटेंडेंट इंजीनियर संजय गुप्ता ने अपने मातहतों को सख्त निर्देश दिए हैं कि किसी भी कर्मचारी या अधिकारी की रिश्वत के मामले में कोई शिकायत नहीं आनी चाहिए। नहीं तो उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लायी जाएगी।
उन्होंने जनता के लिए भी अपना नम्बर सार्वजनिक किया है। कहा है कि अगर किसी भी विद्युत उपभोक्ता या अन्य व्यक्ति से कोई भी विभागीय कर्मचारी रिश्वत की मांग करता है तो वह उसकी शिकायत उनके मोबाइल नम्बर 9193300200 पर व्हाट्सएप मैसेज या कॉल के माध्यम से कर सकता है।
सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। यदि सूचना सही निकली तो संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। वहीं, विद्युत निगम को इससे बड़ी विद्युत चोरी रोकने में मदद मिली। ऐसे में उस व्यक्ति को सम्मानित भी किया जाएगा।
Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती




