img

नई दिल्ली। हुंडई मोटर इंडिया ने एक्सटर (Exter) को लॉन्च कर दिया है। 5.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में रखी गईहै। कंपनी का कहना है कि सब 4-मीटर मिनी SUV सेगमेंट में ये भारत की सबसे सस्ती और पहली कार है, जिसके सभी वैरिएंट्स में 6 एयर बैग दिए गए हैं। इस कार का मुकाबला टाटा पंच से होगा।

एक्सटर के टॉप वैरिएंट में 40+ सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं दूसरे वैरिएंट्स में 26 से ज्यादा सेफ्टी फीचर्स दिए गए है। इसमें डुअल डैश कैम और हिंग्लिश वॉइस कमांड सपोर्ट करने वाली होम-टू-कार एलेक्सा के साथ 60+ ब्लू लिंक कनेक्टेड फीचर्स भी मिलेंगे। कार में माइलेज कितना मिलेगा इसकी कंपनी ने घोषणा नहीं की है।

कार 8 मई से ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए अवेलेबल है। इसे 11 हजार रुपए टोकन मनी देकर बुक करया जा सकता है। कंपनी कार के साथ 3 साल और अनलिमिटेड किलोमीटर की वॉरंटी दे रही है। भारत में इस कार का मुकाबला टाटा पंच के अलावा सिट्रोएन C3, रेनो काइगर, निसान मैगनाइट, मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स और इग्निस से होगा।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े