img

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को जोरदार गिरावट का रुख बना है। सोना 1,620 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में आज 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक गिरावट दर्ज की गई है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,23,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

इन प्रमुख शहरों के अलावा चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,24,360 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,13,990 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,23,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,23,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,13,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,23,800 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,13,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े