img

नई दिल्ली। धनतेरस पर्व से एक दिन पहले सोना ने एक ​बार फिर रिकार्ड बनाया है। मीडिय रिपोर्टर 10 ग्राम 24 कैरेट सोने के दाम आज (17 अक्टूबर) 3,403 रुपए बढ़कर 1,30,874 के ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। कल ये 1,27,471 रुपए पर था।

वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी है। यह 3,192 रुपए बढ़कर 1,71,275 रुपए प्रति किलो पर आ गई है। कल चांदी 1,68,083 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी।

दाम बढ़ने का कारण

1-दिवाली-धनतेरस पर सोना खरीदना शुभ माना जाता है। इससे बायिंग इंटरेस्ट मजबूत हो गया है, भले ही हाई प्राइसेस की वजह से क्वांटिटी कम हो।

2-मिडिल ईस्ट में उथल-पुथल और ट्रेड वॉर की चिंताओं के कारण निवेशक सोना खरीद रहे हैं। अमेरिका की नीतियों को लेकर अनिश्चितता है।

3-दुनियाभर के बड़े बैंक डॉलर पर निर्भरता कम करना चाहते हैं। इसलिए वे अपने खजाने में सोने का हिस्सा लगातार बढ़ाते जा रहे हैं।


Read More: धनतेरस से पहले सोना 1 लाख 30 हजार के पार, जानें दाम बढ़ने का बड़ा कारण