नई दिल्ली। सोने Gold ने मंगलवार को इतिहास रच दिया। इस कीमती पीली धातु की कीमत 1 लाख रुपये हो चुकी है। 24 कैरेट सोने का भाव 98,753 रुपये चल रहा है। वहीं अब तक 24 कैरेट सोने के दाम ने 99,012 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर अपना रिकॉर्ड हाई बनाया है। अगर टैक्स या 3 फीसदी जीएसटी के साथ देखा जाएं, तो सोने का दाम 1 लाख रुपये पहुंच गया है।
जबकि कल सोने का दाम 98,350 रुपये था। इस तरह, सोना एक लाख प्रति 10 ग्राम के ऐतिहासिक आंकड़े को पार कर गया है। वहीं, चांदी का भाव 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम चल रहा है।
बता दें कि सोने के दामों में आई ऐतिहासिक तेजी से पहले इसमें नरमी की संभावना जताई जा रही थी। कुछ एक्सपर्ट्स ने अनुमान जताया था कि टैरिफ को लेकर स्थिति स्पष्ट होने से सोने की डिमांड में कमी आएगी और यह सस्ता होगा।
हालांकि, उनके अनुमान अब तक गलत साबित हुए हैं। सोना हो या शेयर बाजार उतार-चढ़ाव सामान्य है, लेकिन फिलहाल गोल्ड में किसी बड़ी गिरावट की कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। जानकारों का यह जरूर मानना है कि चीन और अमेरिका के बीच हालात सामान्य होने के बाद सोने की रफ्तार कुछ कम होगी।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




