नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में गिरावट लगातार जारी है। मंगलवार को भी शुरुआती कारोबार के दौरान सोना और चांदी की कीमत में कमजोरी का रुख बना हुआ नजर आ रहा है।
कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,29,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,35,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,35,790 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,24,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,35,640 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,24,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,33,790 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। (हि.स.)
Read More: सोना सस्ता हुआ, चांदी की चमक फीकी पड़ी, सर्राफा बाजार में गिरावट




