img

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के बाद घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमत में आज यानी सोमवार को गिरावट का रुख नजर रहा है। सोना आज 700 रुपये से 760 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। कीमत में गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये से लेकर 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 93,750 रुपये से लेकर 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में परिवर्तन नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,17,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,02,280 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,750 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,02,430 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,900 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े