img

नई दिल्ली। Gold and silver prices: घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट का दौर लगातार जारी है। सोने और चांदी के भाव में आज मामूली गिरावट दर्ज की गई। भाव में कमजोरी आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये से लेकर 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।

इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 89,290 रुपये से लेकर 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वहीं चांदी के भाव में भी गिरावट आने की वजह से ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,07,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं  मुंबई में 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। 

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 97,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,290 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 97,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 89,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 97,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 89,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े