img

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज यानी सोमवार को सोना और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना  1,59,650 रुपये से लेकर 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,46,340 रुपये से लेकर 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी कमजोरी आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 2,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,59,800 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,46,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,59,700 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,46,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

वहीं चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,59,650 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,46,340 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। (हि.स.)


Read More: ट्रंप के होर्मुज की नाकेबंदी के ऐलान से कच्चा तेल के दाम में लगी आग, 104 डॉलर प्रति बैरल पार