img

नई दिल्ली। रक्षाबंधन के त्योहार से पहले घरेलू सर्राफा बाजार में आज यानी शुक्रवार को लगातार चौथे दिन तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना 200 रुपये से 220 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी आज 1,000 रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

कीमत में उछाल आने के कारण आज देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये से लेकर 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 94,010 रुपये से लेकर 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में तेजी आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,17,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,02,560 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 94,010 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,02,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,010 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,02,610 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 94,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,02,710 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 94,160 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।  (हि.स.)

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े