नई दिल्ली। Gold-Silver price Today: घरेलू सर्राफा बाजार में लगातार चार दिन तक गिरावट का सामना करने के बाद आज सोने के भाव में तेजी का रुख नजर आ रहा है। सोना आज 770 रुपये से लेकर 840 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हुआ है।
कीमत में आए उछाल के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में आज 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये से लेकर 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,210 रुपये से लेकर 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। सोना के विपरीत चांदी के भाव में आज मामूली कमजोरी का रुख नजर आ रहा है, जिसके कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,08,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 98,410 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,460 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,260 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,560 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




