नई दिल्ली । घरेलू सर्राफा बाजार में आज सोने की कीमत में मामूली तेजी का रुख नजर आ रहा है। वहीं चांदी के भाव में आज कोई बदलाव नहीं हुआ है। कीमत में तेजी आने के कारण आज देश ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 99,340 रुपये से लेकर 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 91,060 रुपये से लेकर 91,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं होने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज भी 1,13,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 91,210 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 91,060 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 99,340 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 91,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 99,390 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 99,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 91,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)
Read More: सोने का दाम में गिरावट, चांदी के रेट में कोर्ई बदलाव नहीं, जानें किस भाव में बिक रहा है




