नई दिल्ली । Gold-Silver Rate: घरेलू सर्राफा बाजार में आज यानी मंगलवार को गिरावट का रुख नजर रहा है। सोना 800 रुपये से 880 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया है। इसी तरह चांदी की कीमत में भी आज 2,000 रुपये प्रति किलोग्राम की कमजोरी दर्ज की गई है।
देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,01,400 रुपये से लेकर 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 92,950 रुपये से लेकर 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। चांदी के भाव में भी गिरावट आने के कारण कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना आज 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,01,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,01,400 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 1,01,400 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 92,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 93,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,01,550 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 93,100 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)
Read More: मेटल किंग के नाम से मशहूर वेदांता ग्रुप के अनिल अग्रवाल के बेटे का निधन




