img

नई दिल्ली । सर्राफा बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान सोने के भाव में आज लगातार तीसरे दिन सांकेतिक कमजोरी नजर आ रही है। इसी तरह चांदी के भाव में आज बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। कीमत में आई गिरावट के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

वहीं 22 कैरेट सोना आज 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम से लेकर 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर, चांदी आज 10 हजार रुपये प्रति किलोग्राम सस्ता हो गया है। इस गिरावट के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,64,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,55,420 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं  मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 1,55,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 1,42,980 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। इसी तरह कोलकाता में 24 कैरेट सोना 1,55,270 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,330 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,55,320 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 1,42,380 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 1,55,420 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,42,480 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। (हि.स.)

 


Read More: बिकाजी फूड्स के संस्थापक शिव रतन अग्रवाल का निधन ,नमकीन व्यवसाय को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई