नई दिल्ली। Gold-Silver Price Today: एक लाख को पार कर रिकार्ड बनाने के बाद आज यानी बुधवार को सोने के भाव गिरावट दर्ज की गई। 24 कैरेट सोना 98,350 रुपये से लेकर 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है।
इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 90,150 रुपये से लेकर 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। वही चांदी की चमक में भी गिरावट आई है। ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 1,01,000 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 98,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
चेन्नई में 24 कैरेट सोना आज 98,350 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना 98,350 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,150 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना आज 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने की कीमत 98,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना 90,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना 98,500 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 90,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




