img

नई दिल्ली । GOLD Price Today: अमेरिका-चीन के बीच टैरिफ वॉर के बीच घरेलू सर्राफा बाजार में सोने के भाव में लगातार तूफानी तेजी बनी हुई है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना (Gold) पहली बार 97 हजार के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) आज पहली बार 89 हजार रुपये के ऊपर पहुंचा हुआ है। हालांकि, सर्राफा बाजार में आज चांदी के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

आज की तेजी के कारण सोना (Gold) 1,290 रुपये से लेकर 1,400 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया है। भाव में आए इस उछाल के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना (Gold) महंगा होकर 97,580 रुपये से लेकर 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के दायरे में कारोबार कर रहा है। 

इसी तरह 22 कैरेट सोना (Gold) आज 89,450 रुपये से लेकर 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बिक रहा है। दूसरी ओर चांदी के भाव में मामूली गिरावट आने के कारण ये चमकीली धातु आज दिल्ली सर्राफा बाजार में 99,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही है।

दिल्ली में 24 कैरेट सोना  (Gold)  97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने  (Gold)  की कीमत 89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।  मुंबई में 24 कैरेट सोना (Gold)  97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना  (Gold)  89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना  (Gold)  आज 97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर और 22 कैरेट सोना (Gold)  89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर बिक रहा है।

कोलकाता में भी 24 कैरेट सोना (Gold)  97,580 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold)  89,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

लखनऊ के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोना (Gold)  आज 97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर और 22 कैरेट सोना (Gold)  89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। पटना में 24 कैरेट सोने  (Gold)  की कीमत 97,630 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है, जबकि 22 कैरेट सोना  (Gold)  89,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है। जयपुर में 24 कैरेट सोना  (Gold)  97,730 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना (Gold)  89,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रहा है।

 


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े