सहारनपुर। पश्चिम यूपी में विपक्षी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। सैनी समाज के कद्दावर नेता व पूर्व मंत्री डॉ. धर्म सिंह सैनी अपने समर्थकों के साथ भाजपा मेरठ क्षेत्रीय कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गये।
धर्म सिंह सैनी 2007 से 2012 तक बसपा सरकार और 2017 से 2022 तक बीजेपी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। वह दो बार सरसावा और दो बार नकुड़ से विधायक रहे हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव से पहले वह भाजपा से इस्तीफा देकर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए थे।
धर्म सिंह सैनी लम्बे समय से भारतीय जनता पार्टी में एंट्री का रास्ता तलाश रहे थे। उनके आने से सहारनपुर व कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा की स्थिति बहुत मजबूत हुई है क्योंकि पश्चिम में सैनी समाज धर्म सिंह को ही अपना नेता मानता है और दोनों ही सीटों पर सैनी समाज का अच्छा खासा वोट है। ऐसे में अब विरोध के सारे सुर समाप्त हो जाऐंगे और पूरा सैनी समाज एक जुट होकर चुनाव में भाजपा को वोट कर सकता है।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




