नई दिल्ली। मेक्सिको की फातिमा बोश फर्नाडेंज ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब हासिल किया है। भारत की मणिका विश्वकर्मा टॉप-30 तक पहुंचीं, लेकिन टॉप-12 में जगह नहीं बना सकीं।
डेनमार्क की विक्टोरिया कजर थीलविग ने पेजेंट के फिनाले में विनर का ताज फातिमा बॉश को पहनाया। थाईलैंड की प्रवीणर सिंह रनर अप रहीं, जबकि दूसरी रनरअप वेनेजुएला की स्टेफनी अबासेली रहीं. वहीं तीसरी रनरअप फिलीपींस की मा आहतिशा मनालो रहीं.
मेक्सिको के तबास्को के विलाहर्मोसा की रहने वाली फातिमा बॉश को बधाई देते हुए मिस यूनिवर्स के इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फातिमा बॉश काफी इमोशनल नजर आ रही हैं. वहीं उनके सिर पर सजा ताज उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रहा है.
Read More: मंगला गौरी व्रत आज, भूलकर भी न करें ये गलतियां , जानें पूजा की सही विधि




