वॉशिंगटन। अमेरिका ने ग्लोबल टैरिफ बढ़ाने की अंतिम तारीख 9 जुलाई से बढ़ाकर 1 अगस्त कर दी है। इसके साथ ही उन्होंने बांग्लादेश-जापान समेत 14 देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान भी किया है। ट्रम्प प्रशासन ने सोमवार को सभी प्रभावित देशों को औपचारिक रूप से लेटर भेजकर इस निर्णय की जानकारी दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका, भारत के साथ व्यापार समझौता करने के करीब है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को जापान, दक्षिण कोरिया समेत 14 देशों को राष्ट्राध्यक्षों को पत्र लिखा है, जिसमें 25 से लेकर 40 फीसदी टैरिफ लगाने का ऐलान किया गया है। ट्रंप प्रशासन ने विभिन्न देशों को पत्रों की पहली किश्त भेजी, जिसमें उन देशों के उत्पादों पर टैरिफ का विवरण दिया गया है, जो 1 अगस्त से अमेरिकी बाजारों में प्रवेश करेंगे। हालांकि, इन देशों में भारत को शामिल नहीं किया गया।
ट्रंप ने कहा कि हमने ब्रिटेन के साथ व्यापार समझौता किया है, चीन के साथ समझौता किया है और भारत के साथ व्यापार समझौता करने के करीब हैं। इनके अलावा जिन देशों से हमारी बात हुई है, हमें नहीं लगता कि उनके साथ हमारा व्यापार समझौता हो सकता है। इसलिए हमने उन्हें पत्र भेजा है। ट्रंप ने कहा कि जो देश हमें छूट देंगे, हम भी उन्हें छूट देने पर विचार करेंगे। (हि.स)
Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े




