img

लखनऊ । Rajnath Singh Nomination:  रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया। उनके साथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे। इससे पहले भाजपा राज्य मुख्यालय से जिला कलेक्ट्रेट तक रोड शो निकाला गया।

भाजपा प्रमुख भूपेन्द्र चौधरी, राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा और सुधांशु त्रिवेदी भी लखनऊ विकास यात्रा के रूप में डिजाइन किए गए रथ के ऊपर नजर आए।

राजनाथ सिंह ने किया नामांकन | Lok Sabha Election | Rajnath Singh File  Nomination | Rajnath Singh | Lucknow News | Newstrack | Rajnath Singh  Nomination: सीएम योगी-धामी की मौजूदगी में राजनाथ

इस जुलूस में शामिल होने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ा। इस मौके पर लोगों ने पुष्प की वर्षा की।

नामांकन से पहले राजनाथ सिंह ने लखनऊ के हनुमान सेतु मंदिर में पूजा की। उन्होंने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और हनुमान मंदिर में दर्शन किए। मंदिर से सीधे हजरतगंज पहुंचे। वहां से रोड शो के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और नामांकन दाखिल गया।

इसके पहले धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैंने बदलता हुआ लखनऊ देखा है, आज यहां फ्लाईओवर हैं, मेट्रो है, हर तरह के पार्क हैं, सड़कें हैं, लाइटें हैं, गलियां हैं। लखनऊ का बहुत तेजी से विकास हुआ है। जो काम अटलजी के समय में शुरू हुआ था, उसको राजनाथ सिंह के नेतृत्व में आगे बढ़ाया गया है।

 


Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे