लखनऊ । उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPCL), डिस्कॉम और क्षेत्रीय अधिकारियों को उपभोक्ता संतुष्टि बढ़ाने और बिजली संबंधी सेवाओं को बेहतर बनाने के सख्त निर्देश दिए हैं।
ऊर्जा मंत्री ने कहा कि छोटे बकाया पर अब कनेक्शन नहीं काटे जाएंगे। कुशल संविदा कर्मियों की छंटनी करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। ट्रांसफॉर्मर खराब होने पर तत्काल बदलने की व्यवस्था की जाए।
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला स्तर तक के सभी अधिकारियों के साथ जुड़े और बिजली व्यवस्था को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बिजली व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए अधिकारियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए।
ऊर्जा मंत्री ने कहा–प्रदेश के हर कोने में बिना किसी रुकावट के बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करें। इसके लिए तकनीकी और प्रशासनिक स्तर पर तत्काल कदम उठाएं।
Read More: मकर संक्रांति पर संगम तट पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई पुण्य की डुबकी




