लखनऊ। NEET UG- 2024 की परीक्षा दोबारा कराने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूपी की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। विधान भवन जा रहे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया। इससे भड़के कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पर चढ़ गए।
पुलिस से धक्का-मुक्की करने लगे। अजय राय भी बैरिकेडिंग कूद कर आगे बढ़े तो पुलिस ने पकड़ लिया। उनकी पुलिस से झड़प हो गई। पुलिस ने उन्हें धक्का देकर बैरिकेडिंग के पार कर दिया। प्रदर्शन उग्र होता देख पुलिस ने अजय राय के साथ करीब 100 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया और ईको गार्डन लेकर गई।
अजय राय ने कहा- गिरफ्तार कर लिया गया, देखिये कहां लेकर जाएंगे। हम छात्रों के हितों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने जबरन हमको गाड़ियों में भर दिया। हमारी मांग है कि नीट की परीक्षा दोबारा कराई जाए और केंद्रीय शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें।
Read More: PM मोदी ने UP के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेस-वे का किया उद्घाटन, कहा-इसे हरिद्वार से भी जोड़ेंगे




