img

प्रयागराज। यूपी लोक सेवा आयोग कार्यालय (UPPSC) के सामने 4 दिनों से प्रदर्शन कर रहे छात्रों की मांगें सरकार ने मान ली है। पीसीएस प्री परीक्षा (UP PCS Pre Exam) से नॉर्मलाइजेशन हट गया है। यानी यह परीक्षा अब एक दिन में होगी। आरओ/एआरओ परीक्षा के लिए आयोग एक कमेटी बनाएगा। कमेटी सभी पहलुओं पर विचार कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। तब फैसला होगा।

इसका ऐलान यूपी लोक सेवा आयोग के सचिव अशोक कुमार ने ऐलान कर दिया है। बता दें कि पीसीएस प्री परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होनी थी, जबकि RO/ARO परीक्षा 22 और 23 दिसंबर को प्रस्तावित थी। अब परीक्षा की नई तारीख घोषित की जाएगी।

गुरुवार सुबह प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिसकर्मियों में झड़प हो गई। पुलिसकर्मी सादी वर्दी में धरना दे रहे छात्रों को जबरन उठाने पहुंचे थे। पुलिस को देखते ही छात्र-एक दूसरे पर लेट गए। छात्रों का कहना है कि पुलिसकर्मियों ने छात्राओं के साथ बदसलूकी की। गालियां भी दीं।

पुलिस की इस हरकत से छात्र भड़क गए। करीब एक घंटे के अंदर 10 हजार से ज्यादा छात्र आयोग के नजदीक पहुंच गए। पुलिस ने बैरिकेडिंग करके आयोग के रास्ते को सील कर दिया था।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। छात्र आयोग के गेट तक पहुंच गए। अब पुलिस बैकफुट पर है। पुलिस ने आयोग की बिल्डिंग को चारों तरह से घेरकर सुरक्षित किया।


Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई