बिजनेस डेस्क। अगर आप जुलाई महीने में बैंक जाकर अपना कोई जरूरी वित्तीय काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत महत्वपूर्ण है। जुलाई 2026 में त्योहारों, दूसरे-चौथे शनिवार और रविवार को मिलाकर बैंकों में कुल 12 दिन का अवकाश रहेगा। हालांकि, राहत की बात यह है कि ये छुट्टियां पूरे देश में एक साथ नहीं होंगी, बल्कि राज्यों के स्थानीय त्योहारों के अनुसार अलग-अलग दिनों पर होंगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी कैलेंडर के मुताबिक, जुलाई में एक भी दिन ऐसा नहीं है जब त्योहार के चलते पूरे देश में बैंक एक साथ बंद रहें।
बैंक में छुट्टियों की लिस्ट
5 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) - देशभर में बैंक बंद।
6 जुलाई: सोमवार (मिजो ह्मेइछे इंसुइहखाम पावल दिवस) - केवल मिजोरम में अवकाश।
9 जुलाई: गुरुवार (बेह डेंखलाम) - केवल मेघालय में बैंक बंद।
11 जुलाई: दूसरा शनिवार - देशभर में बैंक बंद।
12 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) - देशभर में बैंक बंद।
16 जुलाई: गुरुवार (रथ यात्रा, कांग रथजात्रा, हरेला) - ओडिशा, मणिपुर और उत्तराखंड में अवकाश।
17 जुलाई: शुक्रवार (यू तिरोत सिंह की पुण्यतिथि) - केवल मेघालय में अवकाश।
18 जुलाई: शनिवार (द्रुकपा त्शे-जी) - केवल सिक्किम में बैंक बंद।
19 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) - देशभर में बैंक बंद।
22 जुलाई: बुधवार (खारची पूजा) - केवल त्रिपुरा में अवकाश।
25 जुलाई: चौथा शनिवार - देशभर में बैंक बंद।
26 जुलाई: रविवार (साप्ताहिक अवकाश) - देशभर में बैंक बंद।
Read More: जुलाई में बैंक में छुट्टी की भरमार, देख लें पूरी लिस्ट, वर्ना अटक सकते हैं जरूरी काम




