img

बिजनेस डेस्क। Bank Holiday List: आपको भी इस महीने अगर बैंक में जाकर कोई काम कराना है तो यह खबर आपके लिए बेहद जरुरी है। अगस्त (Bank Holiday August) के महीने में बैंक में छुट्टियों की भरमार है। बैंकों में वीकेंड और त्‍योहारों की वजह से 15 दिन कामकाज नहीं होगा।

अगस्त में कई बड़े त्योहार आने वाले हैं जैसे रक्षाबंधन, स्वतंत्रता दिवस, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी. इन्हीं त्योहारों के चलते अलग-अलग राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। जानें आपके शहर में किस-किस तारीख को बैंक बंद रहेंगे।


 बैंक हॉलीडे लिस्ट

3 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
8 अगस्त 2025 : तेंगना पोर्निमा और झूलन पूर्णिमा के मौके पर ओडिशा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे.
9 अगस्त : दूसरा शनिवार होने की वजह से देशभर में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
10 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
13 अगस्त : केरल में ओणम पर्व की छुट्टी के कारण बैंक बंद रहेंगे.
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस पर पूरे देश में बैंक अवकाश रहेगा.
16 अगस्त : पारसी नववर्ष (नवरोज) के चलते महाराष्ट्र और गुजरात में बैंक बंद रहेंगे.
17 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
19 अगस्त : रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश में बैंकों की छुट्टी रहेगी.
23 अगस्त : चौथे शनिवार की वजह से पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे.
24 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
25 अगस्त : जन्माष्टमी के कारण उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, दिल्ली समेत कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे.
27 अगस्त : श्री नारायण गुरु जयंती के चलते केरल में बैंक अवकाश रहेगा.
28 अगस्त : थिरुवोनम (ओणम का प्रमुख दिन) पर केरल में बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी.
31 अगस्त 2025 : रविवार को देशभर में सभी बैंक बंद रहेंगे.
 

ऑनलाइन बैंकिंग बेहतर विकल्प: आप बैंकों की छुट्टी के बावजूद ऑनलाइन बैंकिंग और ATM के जरिए पैसे का लेनदेन या अन्य काम कर सकते हैं। इन सुविधाओं पर बैंकों की छुट्टियों का कोई असर नहीं पड़ेगा।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े