लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) ने लोकसभा चुनाव के दो और उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके साथ ही लखनऊ पूर्व समेत चार विधानसभा सीटों पर होने वाले उप चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।
भाजपा की सूची में लोकसभा देवरिया के वर्तमान सासंद रमापति राम त्रिपाठी का टिकट काटकर शशांक मणि त्रिपाठी को उम्मीदवार बनाया है। वहीं फिरोजाबाद से सपा के अक्षय यादव के खिलाफ भाजपा के विश्वदीप सिंह चुनाव मैदान में होंगे।
वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के चार विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होने हैं। इसके लिए भी भाजपा ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। लखनऊ पूर्व से ओ.पी. श्रीवास्तव भाजपा के उम्मीदवार बनाये गये हैं। यह सीट विधायक आशुतोष टंडन के देहावसान के बाद खाली हुई थी। इस सीट पर उनके परिवार से किसी को मौका नहीं मिला है। बीजेपी ने ददरौल से अरविंद सिंह, लखनऊ पूर्व से ओपी श्रीवास्तव, गैंसड़ी से शैलेंद्र सिंह शैलू और दुद्धी से श्रवण गौड़ को उम्मीदवार बनाया है।
Read More: माफिया अतीक अहमद के बेटे मौत, बड़े भाई से मिलने झांसी जेल जा रहा था, कार डिवाइडर से टकराई




