img

अजमेर। उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर अतीक अहमद गिरोह के एक सक्रिय गुर्गे एवं हिस्ट्रीशीटर मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू गंजिया को यूपी पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने अजमेर में दरगाह पुलिस थाना क्षेत्र की फूल गली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपित पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित है।

वह समाजवादी पार्टी का नेता भी है। उसके लम्बे समय से अजमेर में छिपे होने की बात सामने आई है। उसे ट्रांजिक रिमाण्ड पर अजमेर से एसटीएफ अपने साथ यूपी ले गई। उस पर कई संगीन अपराधिक मामले दर्ज हैं जिनमें उसकी तलाश थी।

अजमेर पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार आरोपित जहांगीराबाद गंजिया थाना नैनी जनपद प्रयागराज उत्तर प्रदेश निवासी मोहम्मद जावेद उर्फ पप्पू गंजिया पुत्र हिफाजत अली उर्फ फतेह मोहम्मद की प्रयागराज उत्तर प्रदेश पुलिस टीम को लम्बे समय से तलाश थी। वह वर्ष 2022 से यूपी पुलिस की नजरों से बच कर फरारी काटने के लिए राजस्थान भाग आया। 

यहां आने पर उसने अजमेर के दरगाह क्षेत्र में रहने वाले एक परिचित की मदद ली और यहीं पर होटल में काम ढूंढ़ कर नौकरी करने लगा। सुराग मिलने पर यूपी पुलिस ने अजमेर पुलिस की मदद से उसकी लोकेशन ट्रेस कर दबोच लिया। पुलिस उसे ट्रांजिक रिमाण्ड पर लेकर सोमवार रात अजमेर से प्रयागराज के लिए रवाना हो गई।


Read More: अखिलेश यादव के भाई प्रतीक पंचतत्व में विलीन, ससुर ने दी मुखाग्नि, अंतिम यात्रा में हजारों लोग शामिल हुए