img

धर्म डेस्क। Akshaya Tritiya 2025: देशभर में आज यानी बुधवार को अक्षय तृतीया (Akshaya Tritiya 2025) का पर्व मनाया जा रहा है।  मान्यता है कि इस दिन जो भी काम शुरू किया जाता है या जो भी चीज खरीदी जाती है, उसमें कभी कमी नहीं आती यानी उसका ‘अक्षय फल’ मिलता है. यही वजह है कि लोग इस दिन खासतौर पर सोना खरीदते हैं, नए काम की शुरुआत करते हैं। अक्षय  तृतीया पर दान का भी काफी महत्व है। इस दिन दिन दान करने से देवी-देवता और आपके पितृ प्रसन्न होते हैं और आपको आशीर्वाद देते हैं। आइए जानते हैं कि अक्षय तृतीया के दिन क्या- क्या दान करना चाहिए…..

अक्षय तृतीया पर ये चीजें दान करें

1- अक्षय तृतीया के दिन जल का दान करना बेहद शुभ माना गया है। इस दिन राहगीरों को आप शरबत भी पिला सकते हैं। शास्त्रों में जल के दाना को सोने के दान के समान माना गया है। संभव हो तो इस दिन जल से भरा घड़ा किसी को दान आप कर सकते हैं।

2-अन्न दान को महादान कहा गया है। इसलिए अन्न का दान आपको करना चाहिए। चावल, गेंहूं आदि का दान करने या खाना बनाकर जरूरतमंदों को खिलाने से पितरों का आशीर्वाद आपको प्राप्त होता है। साथ ही अन्न का दान करने से आपके जीवन में भी सुख-समृद्धि आती है।

3-अक्षय तृतीया पर आप वस्त्रों का दान भी जरूरतमंद लोगों को कर सकते हैं। खासकर लाल और पीले रंग के वस्त्र इस दिन दान करने से आपकी कुंडली के ग्रह भी मजबूत होते हैं। अनाथालय या वृद्धाश्रम में जाकर भी इस दिन आप कपड़ों का दान कर सकते हैं, ऐसा करने से आपको आत्मिक संतुष्टि की भी प्राप्ति होगी।

4-गुड़ को सूर्य ग्रह से जोड़कर देखा जाता है और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य आत्मा, पिता और पितरों का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में अगर आप अक्षय तृतीया के दिन गुड़ का दान करते हैं तो सूर्य देव के साथ ही पितरों का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। सिर्फ यही नहीं ऐसा करने से आपके जीवन में आ रही बाधाएं भी दूर हो जाती हैं।

5- सेंधा नमक शुक्र ग्रह से संबंधित माना गया है जो भौतिक सुख-सुविधाएं प्रदान करता है। इसके साथ ही समुद्र से प्राप्त होने के कारण माता लक्ष्मी का संबंध भी नमक से हैं। इसलिए अक्षय तृतीया के दिन अगर आप सेंधा नमक का दान करते हैं तो आपको भौतिक सुख-सुविधाएं प्राप्त होती हैं और माता लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपको प्राप्त होता है। 


Read More: Vat Savitri Vrat: पति की लंबी आयु के लिए महिलाएं आज रखेंगी व्रत, जानें वट सावित्री की पूजा का शुभ मुहूर्त