img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को तीन महीने बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी का एलान कर दिया है। किरणमय नंदा उपाध्यक्ष पद पर और प्रोफेसर रामगोपाल यादव प्रमुख महासचिव पद पर बरकरार है। यह दोनों पहले भी इसी पद पर थे।

वहीं, राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 14 महासचिव बनाए गए हैं। इसमें मोहम्मद आजम खान, शिवपाल सिंह यादव, स्वामी प्रसाद मौर्य, लालजी वर्मा, राम अचल राजभर, अवधेश प्रसाद, इंद्रजीत वर्मा, मधु गुप्ता आदि शामिल हैं।

62 सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी में जातीय समीकरण का पूरा ध्यान रखा गया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में अभिषेक मिश्रा, पवन पांडे को भी जगह मिली है। इसी तरह पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा, लीलावती कुशवाहा, धर्मेंद्र यादव, जावेद आब्दी, दयाराम पाल आदि को भी शामिल किया गया है।


Read More: अलीगंज अग्निकांड : जिस इमारत में गई थी 15 लोगों की जान उसे ढहाने का काम शुरू