img

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल यादव अब उत्तर प्रदेश में आगामी नगर निकाय चुनावों के लिए एक साथ प्रचार करेंगे। पार्टी जल्द ही अपने शीर्ष नेताओं के प्रचार कार्यक्रम की घोषणा कर सकती है। यह पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि अखिलेश यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पार्टी की लखनऊ मेयर पद की उम्मीदवार वंदना मिश्रा के लिए तीन-तीन जनसभाएं करेंगे।

अखिलेश यादव जहां अभी भी रणनीति बनाने में व्यस्त हैं, वहीं शिवपाल यादव यादवों के गढ़ इटावा, मैनपुरी और फिरोजाबाद का दौरा करते हुए मैदान में उतर गए हैं। शिवपाल अखिलेश के साथ इन जिलों में प्रचार करेंगे।

2016-17 में यादव परिवार की कलह सामने आने से पहले आखिरी बार शिवपाल यादव ने 2014 के लोकसभा चुनाव में पार्टी के लिए प्रचार किया था। बाद में झगड़े के कारण अंतत: अखिलेश और शिवपाल के बीच विभाजन हो गया।

जब शिवपाल ने 2022 के विधानसभा चुनावों में अपनी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी-लोहिया को सपा के साथ जोड़ा, तो उन्होंने केवल अखिलेश के साथ करहल विधानसभा सीट के लिए प्रचार किया था।
 


Read More: सपा के वरिष्ठ नेता राजेन्द्र चौधरी की तबीयत बिगड़ी, लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती