नई दिल्ली। Air India Express Crises: टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express ) ने अचानक छुट्टी पर गए 200 से ज्यादा केबिन क्रू-मेंबर्स में से 30 को बर्खास्त कर दिया है। इसके साथ ही बचे हुए कर्मचारियों से आज शाम 4 बजे तक नौकरी पर लौटने का अल्टीमेटम दिसा गया है। । ऐसा न करने पर इनको को निकालने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं केबिन क्रू की कमी के कारण एयरलाइन ने गुरुवार को 74 उड़ानें रद्द कर दी हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस (Air India Express) ने 30 वरिष्ठ केबिन क्रू सदस्यों को नौकरी से बर्खास्त कर दिया है। एयरलाइन के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आलोक सिंह ने कहा है कि आज और आने वाले दिनों में भी कई फ्लाइट्स कैंसिल करनी पड़ सकती हैं जबकि कंपनी अपनी अन्य उड़ानों में भी कटौती करेगी।
उधर, Air India Express ने नौकरी से बर्खास्त कर्मचारियों को भेजे गए सेवा समाप्ति पत्र में कहा है कि आपका कार्य, उड़ान का संचालन न करने और कंपनी की सेवाओं को बाधित करना भी कानूनों का उल्लंघन है, जो Air India Express लिमिटेड कर्मचारी सेवा नियमों का भी उल्लंघन है, जो आप पर लागू होते हैं।
नौकरी से बर्खास्त ये केबिन क्रू सदस्य 7 मई की रात अचानक सामूहिक छुट्टी पर चले गए थे, जिसकी वजह से Air India Express एयरलाइन को मंगलवार रात से बुधवार तक 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द करनी पड़ी थीं। आज भी अबतक 74 उड़ानें कैंसिल हो चुकी हैं।
Air India Express एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा है कि हम अभूतपूर्व उड़ान देरी और रद्दीकरण के कारण हुई असुविधा के लिए ईमानदारी से क्षमा चाहते हैं। हम व्यवधानों को कम करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, कृपया हवाई अड्डे पर जाने से पहले अपनी उड़ान की स्थिति की जांच करें। यदि आपकी उड़ान प्रभावित होती है, तो कृपया रिफंड और पुनर्निर्धारण सहायता के लिए व्हाट्सएप या http://airindiaexpress.com/support पर टिया से संपर्क करें।
Read More: सोने का दाम में गिरावट, चांदी के रेट में कोर्ई बदलाव नहीं, जानें किस भाव में बिक रहा है




