नई दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के बाद अब कंप्रेस्ड नेचुरल गैस (CNG) के भी दाम बढ़ गये हैं। मंगलवार सुबह छह बजे से ही CNG दो रुपये प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है। इस बढ़ोतरी के बाद राजधानी दिल्ली में सीएनजी की कीमत 83.09 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 15 मई के बाद से अभी तक की अवधि में CNG की कीमत में चौथी बार बढ़ोतरी की गई है।
इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) की उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार इस बढ़ोतरी के बाद दिल्ली से सटे नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में CNG की कीमत 91.70 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है, जबकि गुरुग्राम में सीएनजी 88.12 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है। इसी तरह अजमेर में CNG की कीमत बढ़ कर 92.44 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
बता दें कि पिछले साल पांच अप्रैल को सीएनजी (CNG) की कीमत में हुई लगभग एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी के बाद इस साल 15 मई को CNG की कीमत में पहली बार दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई थी। इसके तीन दिन बाद 18 मई को CNG की कीमत एक बार फिर एक रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ा दी गई, जबकि 23 मई को सीएनजी (CNG) की कीमत में तीसरी बार एक रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई। वहीं, आज इसकी कीमत में दो रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो गई है। मतलब दो सप्ताह से भी काम की अवधि में CNG की कीमत में छह रुपये प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी हो चुकी है। (हि.स.)
Read More: पेट्रोल, डीजल के बाद CNG भी महंगी, 2 रुपये बढ़े दाम, अब तक 6 रुपये इजाफा




