img

नई दिल्ली। घरेलू गैस सिलेंडर में दामों में कमी के बाद कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में  158 रुपए की कटौती की है। इससे दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 1680 रुपए से कम होकर 1522 हो गई है।

वहीं कोलकाता में 19 किलो के कॉमर्शियल LPG सिलेंडर का दाम 1802 रुपए से घटकर 1636 रुपए हो गया है। मुंबई में इसकी कीमत पहले 1640 रुपए थी, जो कम होकर 1482 रुपए हो गई है। चेन्नई में जो कॉमर्शियल LPG सिलेंडर अब तक 1852 रुपए में मिल रहा था, वो अब 1695 रुपए में मिलेगा। इससे पहले 29 अगस्त को सरकार ने घरेलू गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) के दामों में 200 रुपए की कटौती की थी।


Read More: पेट्रोल-डीजल 3-3 रुपये महंगा, नई दर आज से लागू, CNG के भी दाम बढ़े