एटा। मलावन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव पुरा सेथरी में उसे समय हड़कंप मच गया। यहां एक प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मलावन थाना क्षेत्र के गांव पुरा निवासी रमन पुत्र रामेंद्र पाल गांव की ही शादीशुदा महिला रोशनी से प्रेम करता था उनका यह प्रेम प्रसंग पिछले कुछ वर्षों से चला आ रहा था लेकिन इसकी भनक रोशनी के पति जोगेंद्र पाल को लग गई थी जिसका उसके पति ने विरोध भी किया इस दौरान रोशनी अपने प्रेमी रमन को शादी करने की जिद पर अड़ी हुई थी लेकिन रोशनी का पति व लड़की के परिजन इसका विरोध कर रहे थे।
इसके चलते मंगलवार की रात दोनों घर से निकले और गांव के ही पास खेत में खड़े पेड़ पर लटक कर दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बुधवार की सुबह जब ग्रामीण खेत की ओर फसल को देखने के लिए गए तब उन्होंने रोशनी और रमन को एक साथ पेड़ पर लटका देखा जो मृत अवस्था में थे।




